ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का एलान होते ही CONG पर बरसे गिरिराज, कहा-आज उनके चेहरे काले हो गए

DELHI :राम मंदिर निर्माण की तारीखों का एलान और ट्रस्ट के बनते ही बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्ष पर जमकर बरसे हैं। 70 सालों का हवाला देते हुए उन्ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI :राम मंदिर निर्माण की तारीखों का एलान और ट्रस्ट के बनते ही बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्ष पर जमकर बरसे हैं। 70 सालों का हवाला देते हुए उन्होनें कहा कि आज उनके चेहरे काले हो गए हैं।


केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि आजादी के 70 साल से राम मंदिर निर्माण का काम कांग्रेस के द्वारा लटकाया जा रहा था। आज तारीख की घोषणा हो गयी और ट्रस्ट भी बन गया अब प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा और उनके चेहरे काले हो गए।


बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया। इस ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा गया है। लोकसभा में पीएम ने इसके साथ ही अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात की।


वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे, जिसमें एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनेक अनेक बधाई देता हूं।


टैग्स