ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

Awadhesh Prasad: आखिर क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या के सांसद? इस्तीफा देने तक की कह दी बात

Awadhesh Prasad: अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस को संबोधित करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Awadhesh Prasad
फफक पड़े सपा सांसद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Awadhesh Prasad: फैजाबाद यानी अयोध्या के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद अचानक फूट-फूटकर रोने लगे। यहां तक कि उन्होंने सांसदी से इस्तीफा तक देने की चेतावनी दे दी। अवधेश प्रसाद अयोध्या में एक दलित युवती की हत्या के मामले में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वह इतने भावुक हो गए कि फूट-फूटकर रोने लगे।


दरअसल, अयोध्या में पिछले दिनों एक दलित युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवती के शव को नग्न हालत में फेंक दिया था और मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों ने युवती के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया था और उसके हाथ-पैर को तोड़ दिया था। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर अयोध्या में सियासत गरमा गई है। 


अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अवधेश प्रसाद इस घटना को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान फफक-फफक कर रोने लगे। उनके बगल में बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय सपा सांसद के आंसू पोखते देखे गए। एक सांसद को रोता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे और अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि हम बेटियों की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं, इतिहास क्या कहेगा? यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। अवधेश प्रसाद मीडिया से बात कर रहे थे, इसी दौरान भावुक हो गए।

टैग्स