ब्रेकिंग
Bihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेश

राबड़ी आवास के बाहर देर शाम तक लगी रही भीड़, तेजस्वी-राजश्री के साथ राबड़ी ने की समर्थकों से मुलाकात

PATNA: राबड़ी आवास के बाहर देर शाम तक प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली। फूलों का गुलदस्ता लेकर घर के बाहर भारी संख्या में तेजस्वी के समर्थक खड़े थे। इस भीड़ को देख तेजस्वी-राजश

राबड़ी आवास के बाहर देर शाम तक लगी रही भीड़, तेजस्वी-राजश्री के साथ राबड़ी ने की समर्थकों से मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राबड़ी आवास के बाहर देर शाम तक प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली। फूलों का गुलदस्ता लेकर घर के बाहर भारी संख्या में तेजस्वी के समर्थक खड़े थे। इस भीड़ को देख तेजस्वी-राजश्री के साथ खुद राबड़ी देवी घर से बाहर निकलीं और समर्थकों से मुलाकात की।


 छोटे बेटे और बहू के साथ राबड़ी देवी को देख प्रशंसक खुशी से झूम उठे। नवविवाहित जोड़े को बुके भेट कर लोगों ने दोनों को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दी। तेजस्वी, राजश्री और राबड़ी देवी को एक साथ देख लोग काफी खुश हुए। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। वही अपने प्रशंसकों से मिलने के दौरान तेजस्वी ने उन्हें धन्यवाद भी दी। 


राघोपुर, वैशाली, आरा, औरंगाबाद सहित कई इलाकों से समर्थक तेजस्वी और राजश्री से मिलने पहुंचे थे। अपने नेता को बधाई देने के लिए वे देर शाम तक राबड़ी आवास के बाहर बुके लेकर खड़े थे। अपने नेता से मिलकर उनके व्यवहार को देखकर लोग काफी खुश दिखे। तेजस्वी से मिलने आए लोगों ने कहा कि दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अलग धर्म की होते हुए भी नहीं लगा कि राजश्री अलग धर्म और समुदाय की हैं। राजश्री, तेजस्वी और राबड़ी देवी के बाहर आने पर सभी समर्थक खुश दिखें। राजश्री का व्यवहार सबको अच्छा लगा।

टैग्स