ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

अवैध बालू खनन रोकने के लिए विभाग बनाएगा अपना पुलिस बल, आधुनिक हथियार से लैस होंगे सिपाही

PATNA : बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिए खुद का समर्पित पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया है। <

अवैध बालू खनन रोकने के लिए विभाग बनाएगा अपना पुलिस बल, आधुनिक हथियार से लैस होंगे सिपाही
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिए खुद का समर्पित  पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया है। 


बिहार के खनन एवं भूतत्व विभाग ने यह निर्णय लिया है कि, राज्य के सहायक उप निरीक्षक और कांस्टेबल खनन पुलिस का हिस्सा होंगे। भूतत्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सह खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि राज में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा अपना पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर तौर-तरीकों और अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। इसको लेकर जल्द ही अंतिम मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकारी को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा।


इसके आगे उन्होंने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारी ' खनन पुलिस' टीम का नेतृत्व करेंगे। यह टीम आधुनिक हथियारों से लैस होगी उन्होंने कहा कि पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिले में रेत माफिया द्वारा हिंसक हमलों की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 


गौरतलब हो कि, बिहार में आए दुनिया की खबरें सामने आती रहती है कि अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें कई बार बड़ी अधिकारी तक भी घायल हो जाते हैं। जिसके बाद आप यह निर्णय लिया गया है कि इसके रोकथाम को लेकर विभाग द्वारा अपना पुलिस बल बनाया जाएगा।