ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर BJP आज सहयोगी दलों के साथ करेगी बैठक, JDU के शामिल होने पर संशय

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे–वैसे इसे लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हादसे आर्यानी मंगलवार का दिन बेहद खास स

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर BJP आज सहयोगी दलों के साथ करेगी बैठक, JDU के शामिल होने पर संशय
Editor
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे–वैसे इसे लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हादसे आर्यानी मंगलवार का दिन बेहद खास साबित होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे। इतना ही नहीं बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज सहयोगी दल के नेताओं के साथ भी एक बैठक करने वाली है। संभव है कि एनडीए की तरफ से आज उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो जाए। बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से सहयोगी दलों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। 


आपको बताते हैं कि राष्ट्रपति के चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर अधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई थी लेकिन माना जा रहा था कि राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव के मसले पर विश्वास में लिया था। बीजेपी चाहती है कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ खड़े रहे हालांकि नीतीश कुमार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड राष्ट्रपति चुनाव के मामले में थोड़ा अजीब रहा है। नीतीश जिस गठबंधन के साथ रहे हैं राष्ट्रपति चुनाव के मामले में वह दूसरे गठबंधन के साथ खड़े नजर आए हैं। नीतीश कुमार राष्ट्रपति चुनाव पर इस बार क्या फैसला लेंगे यह सब कुछ उम्मीदवार के ऊपर निर्भर करेगा। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के तौर पर किसका नाम आगे करती है और सहयोगी दलों से उस पर कैसे आम राय बनाई जाती है इसे लेकर आज काफी कुछ तस्वीर साफ हो सकती है। 


राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज केवल एनडीए ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों की तरफ से भी ठोस पहल नजर आएगी। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन की अगवाई को लेकर शरद पवार आज महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। 17 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ आरजेडी और अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे। विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस के उपाध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा का नाम आगे किए जाने का सुझाव सामने आया है। आपको बता दें कि 18 जुलाई को देश के राष्ट्रपति का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई महीने में खत्म हो रहा है।