ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा, बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद पिस्टल लेकर घर पहुंच गया अब्दुला

ARARIA: अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऐसा बयान दिया कि सियासी पारा भी चढ़ गया है। वही इस बयान के बा

Bihar News: अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा, बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद पिस्टल लेकर घर पहुंच गया अब्दुला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऐसा बयान दिया कि सियासी पारा भी चढ़ गया है। वही इस बयान के बाद उनके आवास में एक शख्स अवैध हथियार लेकर घुस गया जिसे किसी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। 


दरअसल बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। गिरिराज सिंह की 5 दिवसीय हिंदू स्वाभिमान यात्रा आज किशनगंज में खत्म होगी। इससे पूर्व 21 अक्टूबर को जब गिरिराज सिंह की यात्रा अररिया पहुंची थी। ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार की रात में एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें गिरिराज सिंह समेत आचार्य दीपांकर जी महाराज समेत भाजपा और हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए थे।


तभी वहां बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने खुले मंच से कहा कि यदि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। खुद को हिंदू बोलने में भला शर्म कैसी। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह के समय अपनी जात और परिवार खोज कर शादी करिएगा। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 


अररिया में बीते 21 अक्टूबर की शाम में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने यह बातें कहीं थी। कहा था कि खुद को हिंदू बोलने में भला कैसी शर्म? जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिएगा। बीजेपी सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास में अब्दुला नामक शख्स हथियार लेकर घुस गया। 


उसकी क्या मंशा थी यह पुलिस पता लगाने में जुटी है। वही आज गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा किशनगंज पहुंची जहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग किशनगंज को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। इस यात्रा के तहत मैं हिंदूओं को जगाने आया हूं और उन्हें जगाकर ही रहूंगा। वही बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के इस बयान के बाद उनके आवास पर एक शख्स अवैध हथियार लेकर पहुंच गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।


इस बात की सूचना मिलने के बाद बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर पहुंचे ASP रामपुकार सिंह ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। हथियार के साथ पकड़े गये शख्स की पहचान बनगामा निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है। हथियार लेकर वो सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर क्यों गया उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।