ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

आपदा के कारण जेडीयू का खुला अधिवेशन रद्द, राजगीर की बजाय अब दिल्ली में होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक

PATNA : बिहार में आई बाढ़ और आपदा के कारण जनता दल यूनाइटेड का खुला अधिवेशन रद्द हो गया है। आगामी 18 अक्टूबर से राजगीर में पार्टी का राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित होना था लेकिन अब य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में आई बाढ़ और आपदा के कारण जनता दल यूनाइटेड का खुला अधिवेशन रद्द हो गया है। आगामी 18 अक्टूबर से राजगीर में पार्टी का राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित होना था लेकिन अब या नहीं होगा। खुला अधिवेशन की जगह अब दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। 


जेडीयू सूत्रों के अनुसार  आगामी 30 सितंबर को दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल सभागार में बिना तामझाम के आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार की एक बार फिर से ताजपोशी की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद नीतीश कुमार को इस बात के लिए अधिकृत करेगी कि वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित अन्य फैसले लें। 


जेडीयू यह नहीं चाहता कि आपदा की मौजूदा स्थिति में किसी तामझाम के साथ राष्ट्रीय परिषद और पार्टी का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाए। पार्टी की तरफ से पहले यह तय किया गया था कि राजगीर में 2 दिनों तक खुला अधिवेशन और अन्य बैठकों का आयोजन होगा लेकिन अब 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम महज 3 से 5 घंटों में निपट जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता