ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Anant Singh: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने रावण से कर दी अनंत सिंह की तुलना, गोलीबारी की घटना पर दी यह नसीहत

anant singh: बाढ़ गोलीबारी मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि प्रशासन को इस मामले में काम करने दिया जाए. किसी भी पूर्व विधायक का यह काम नहीं है. रावण भी सबसे ताकतवर था लेकिन उसका भी अंत हो गया था.

anant singh
सूरजभान सिंह की नसीहत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh: बाढ़ में दो पक्षों के बीच हुए गोलीकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बिहार में खूब सियासत भी हो रही है। इस बीच पूरे मामले पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का रिएक्शन सामने आया है। सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह की तुलना रावण से की है।


पूरे मामले पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि किसी भी विधायक या पूर्व विधायक का यह काम नहीं है लेकिन अनंत सिंह तो यही काम करते रहे हैं। यह काम प्रशासन का है और उसे ही करने देना चाहिए। किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए ऐसा काम शोभा नहीं देता है। राज्य के किसी भी जिले में इस तरह का काम किसी भी विधायक और पूर्व विधायक के लिए घातक है। 


सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह की तुलना रावण से करते हुए उन्हें बड़ी नसीहत दे दी और कहा कि यह पृथ्वी लोक है और यहां रावण से भी ताकतवर कोई नहीं हुआ था लेकिन उसका भी अंत हो गया। उन्होंने कहा कि जनता से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध समेत अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता