ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

Anant Singh: बिहार विधानसभा समितियों में शामिल होने के बाद अनंत सिंह ने पर्यावरण समिति पर अनजान प्रतिक्रिया दी, वहीं नदमा में होने वाले भव्य दंगल और राज्य की राजनीति पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

Anant Singh
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh: बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। इस सूची में बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को भी शामिल किया गया है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है। हालांकि, जब उनसे इस जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं, हम कुछ जानते ही नहीं हैं।


अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर अनंत सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल तक चलने वाले इस बड़े आयोजन में देश-विदेश से 100 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे और 10 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 


बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस तरह का दंगल पहले कभी आयोजित नहीं हुआ। अनंत सिंह 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे और इसी दौरान वह अपने पसंदीदा घोड़े ‘लाडला’ के साथ नदमा की सड़कों पर भी नजर आए।


युवाओं को लेकर उन्होंने चिंता भी जताई। अनंत सिंह ने कहा कि आज के समय में युवा गलत नशे की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसे दंगल देखने से उनका ध्यान भटकेगा और वे सकारात्मक दिशा में प्रेरित होंगे। बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह खुद दंगल नहीं लड़े, लेकिन देश-विदेश में दंगल देखने जरूर जाया करते थे।


राजनीति के मुद्दे पर बात करते हुए अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर कहा कि लोग भावुक हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जनता की भलाई के लिए राज्यसभा जा रहे हैं। वहीं, अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू से कोई बने तो निशांत कुमार बेहतर विकल्प होंगे, जबकि बीजेपी से सम्राट चौधरी भी ठीक रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता