ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

तेजस्वी ने रैली और संवाद पर BJP नेताओं को उलझाया, पूछा - शाह पर सच कौन बोल रहा है?

PATNA : 9 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं को उलझा दिया है.तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी और संजय जायसवाल के

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : 9 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं को उलझा दिया है.तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी और संजय जायसवाल के बयानों में विरोधाभास पर तंज कसा है

झूठा कौन

तेजस्वी ने कहा कि ‘’सुशील मोदी जी कह रहे है कि केंद्रीय गृहमंत्री लोगों से संवाद करेंगे जबकि इनके प्रदेश अध्यक्ष कह रहे है एक लाख लोगों की वर्चुअल रैली होगी. झूठा कौन? क्या सुशील मोदी इसलिए भ्रम फैला रहे है क्योंकि उन्हें पीड़ा है कि चुनावी रैली के लिए BJP ने नीतीश जी और JDU को आमंत्रित नहीं किया?’’

सुशील मोदी बोले- संवाद कर जानेंगे हाल

कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और अनलॉक-1 के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने 9 जून को बिहार के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करने का जो निर्णय किया है, वह सराहनीय है. लॉकडाउन में बिहार के मजदूरों और उनके परिवारों को ही सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी, इसलिए गृह मंत्री ने राज्य के लोगों से संपर्क करना और इसी बहाने एक साल के सरकार के काम का ब्योरा जनता को देना जरूरी समझा. दुर्भाग्यवश हर बात में नकारात्मकता खोजने वाला राजद इसे चुनावी रैली बता रहा है. डिजिटल माध्यम से सीएम ने भी राज्य के 20 जिलों में क्वॉरेंटाइन सेंटर में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया तो क्या इसे भी राजद चुनावी बता देगा. 

जायसवाल ने कहा-होगी रैली

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने सोमवार को कहा था कि 9 जून को डिजिटल रैली को अमित शाह संबोधित करेंगे. अमित शाह दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली में वह उत्तर बिहार से  फेसबुक के जरिए लाइव रहेंगे जबकि दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रैली से जुड़ेंगे. दूसरी रैली में अमित शाह दक्षिण बिहार के सारे कार्यकर्ता फेसबुक के जरिए लाइव जुड़ेंगे और उत्तर बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रैली में शामिल होंगे. पहली रैली 9 जून को होगी और दूसरी रैली की तारीख का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा.
 

टैग्स