ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म

अमित शाह के दौरे के बाद एक्टिव हुई नीतीश की पार्टी, पटना में JDU नेताओं की हो रही अहम बैठक

PATNA: पटना में रविवार को हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। शाह के दौरे के बाद बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश

अमित शाह के दौरे के बाद एक्टिव हुई नीतीश की पार्टी, पटना में JDU नेताओं की हो रही अहम बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में रविवार को हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। शाह के दौरे के बाद बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने शाह के जाते ही पटना में पार्टी के तमाम नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। पटना में प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक चल रहा है। बैठक में पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अमित शाह के दौरे के बाद जदयू में सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी दफ्तर में जेडीयू के तमाम नेताओं की बैठक बुलाई गई है। जेडीयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित इस बैठक में पार्टी के तमाम MLA , MLC , पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रमंडलीय अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।


इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ साथ आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा चल रही है। बैठक में मौजूद पार्टी के नेता अपनी बातों को रख रहे हैं और पार्टी को कैसे धारदार बनाया जाए इसको लेकर सुझाव भी दिए जा रहे हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू 2020 के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तैयारियों में जुट गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।