ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अमित शाह के बिहार आने से क्या बदलाव होंगे, तेजस्वी यादव ने दे दिया जवाब

PATNA : राजधानी पटना में आज बीजेपी की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन होने वाला है। इसके समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना आने वाले हैं। इसको लेकर एक

अमित शाह के बिहार आने से क्या बदलाव होंगे, तेजस्वी यादव ने दे दिया जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज बीजेपी की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन होने वाला है। इसके समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना आने वाले हैं। इसको लेकर एक तरफ जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने हमले के अंदाज़ में कहा कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता पहले भी आये हैं। इससे बिहार को कोई फायदा हुआ है क्या ?



दरअसल, तेजस्वी यादव शुक्रवार रात दिल्ली से पटना लौटे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर पार्टी चुनाव की तैयारी करती है और बीजेपी भी वही कर रही है। लेकिन, जहां तक अमित शाह के आने से बिहार में कोई सियासी बदलाव की बात है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पहले भी बिहार आ चुके हैं और बिहार में आज भी स्थिति वैसी है। किसी के आने-जाने इस कोई बदलाव नहीं हुआ है। 



वहीं पिछले दिनों आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरे में ले लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जो बोलेगा, उसे कार्रवाई तो सहना ही पड़ेगा, लेकिन इन सब से हमें कोई न डरा सकता है और न ही कमज़ोर कर सकता है। 


टैग्स