ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार पहुंचेंगे अमित शाह, जानिए.. गृह मंत्री का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार पहुंच रहे हैं। 23 सितंबर को अमित शाह सीमांचल के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे किशनगंज के लिए रवान

दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार पहुंचेंगे अमित शाह, जानिए.. गृह मंत्री का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार पहुंच रहे हैं। 23 सितंबर को अमित शाह सीमांचल के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे किशनगंज के लिए रवाना हो जाएंगे। किशनगंज में अमित शाह शाम चार बजे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि 24 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री सुभाष पल्ली स्थित मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 


केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। 23 सितंबर को अमित शाह के तीन कार्यक्रम हैं जबकि 24 सितंबर को गृह मंत्री चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को सुबह 10 से 10:30 के बीच पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम के लिए रवाना हो जाएंगे। 11:30 बजे वे जनभावना रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से वे किशनगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।


किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में वे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि शाम पांच बजे बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री किशनगंज स्थित सुभाष पल्ली में मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 10:30 बजे एसएसबी कैंपस बीओपी का दौरा करेंगे और भवन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे अमित शाह BSF कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि 3:30 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘सुन्दर सुभूमी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।