ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

‘पीएम के रूप में रिटायर हों’, नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ पर अखिलेश यादव का तंज, बीजेपी को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज

नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ पर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ बड़ा धोखा किया था और पीएम बनने का मौका उनसे छीन लिया था. हम चाहते थे कि नीतीश कुमार पीएम के रूप में रिटायर हों.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के रूप में राजनीति से रिटायर हों, लेकिन अब लगता है कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में ही संन्यास लेंगे।


शुक्रवार को जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ बड़ा धोखा किया है और उनके समर्थकों के साथ भी अन्याय हुआ है।


भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जहां बीजेपी है, वहां पीड़ा है और जहां पीड़ा है, वहां पीडीए है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जयपुर में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सोच को मजबूत करने आए हैं।


पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तंज कसा कि भाजपा नेता अपने वादों को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। उन्होंने कहा कि कभी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी, लेकिन महंगाई के हिसाब से देखा जाए तो किसानों की वास्तविक आय में कितना इजाफा हुआ, यह सवाल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता