ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

AIMIM के विधायकों को विधानसभा से मार्शल आउट किया गया, वेल में कर रहे थे नारेबाजी

PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है. दरअसल, विधानसभा में प्

AIMIM के विधायकों को विधानसभा से मार्शल आउट किया गया, वेल में कर रहे थे नारेबाजी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है. दरअसल, विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल खत्म होने के बाद एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. 


इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कई बार उन्हें अपने सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन हाथों में प्लेकार्ड लिए जब विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे तो उन्हें मार्शल आउट करा दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सदन में मौजूद मार्शल अख्तरुल इमान समेत अन्य विधायकों को सदन से बाहर ले गए.


सदन से मार्शल आउट किए जाने के बाद अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी संख्या कम है लिहाजा लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. सीमांचल के कई गांवों में लगातार कटाव जारी है. बाढ़ की परेशानी से हर साल सीमांचल के लोग दो-चार होते हैं लेकिन अब तक सरकार ने इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला है. आज इसी सवाल को हमने सदन में उठाया था लेकिन सदन से मार्शल आउट करा दिया गया.


मार्शल आउट किए जाने के बाद सदन पोर्टिको में एआईएमआईएम के पांचों विधायक के धरने पर बैठ गए हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को भी विधानसभा में एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने फटकार लगाई थी. उन्हें चेतावनी भी दी थी. सदन में वह कई बार अपनी जगह पर खड़े होकर बगैर अनुमति के बोल रहे थे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई थी.


AIMIM के विधायकों को विधानसभा से मार्शल आउट किया गया, वेल में कर रहे थे नारेबाजी



टैग्स