ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आसनसोल से अहलूवालिया को मिला पवन सिंह वाला टिकट, बिहारी बाबू से होगा सीधा मुकाबला

DESK : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से बीजेपी ने जो टिकट दिया था, अ

आसनसोल से अहलूवालिया को मिला पवन सिंह वाला टिकट, बिहारी बाबू से होगा सीधा मुकाबला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से बीजेपी ने जो टिकट दिया था,  अब वह टिकट भाजपा ने एसएस अहलुवालिया को दे दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। वह अब आसनसोल में टीएमसी के फिल्म अभिनेता बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगे। 


बता दें कि इससे पहले आसनसोल सीट भोजपुरी फिल्म एक्टर व सिंगर पवन सिंह को भाजपा ने दिया था। लेकिन पवन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। पवन सिंह की माने तो उनकी मां का सपना था कि उनका बेटा आरा से चुनाव लड़े। जब पवन सिंह को आरा से टिकट नहीं मिला तो आसनसोट सीट का टिकट उन्होंने बीजेपी को वापस कर दिया। टिकट वापस किये जाने के बाद भाजपा ने काफी दिनो तक आसनसोल से किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी थी। 


इस सीट को बीजेपी ने होल्ड पर रख दिया था लेकिन आज आसनसोल सीट से एसएस अहलुवालिया को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतार दिया। अहलुवालिया दुर्गापुर से वर्ष 2019 में चुनाव जीत चुके हैं। वही दार्जिलिंग से 2014 में सांसद भी रह चुके हैं। अब उनका सीधा मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। 


लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपनी दसवीं सूची में उत्तर प्रदेश में सात, पश्चिम बंगाल में एक और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का टिकट बीजेपी ने इस बार काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है। 


उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर आज बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मैनपुरी, कौशांबी, गाजीपुर, फूलपुर, इलाहाबाद,बलिया, मछलीशहर और गाजीपुर इसमें शामिल है। वही इलाहाबाद से रीता बहुगुणा का टिकट भी कट गया है। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मैनपुरी सीट पर मुकाबले के लिए बीजेपी ने जयवीर सिंह ठाकुर को चुनाव के मैदान में उतारा है। वही कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को बीजेपी ने टिकट देकर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। 

टैग्स