ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पीएम मोदी, अमित शाह को घुसपैठिया बताने वाले अधीर रंजन चौधरी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- मेरा मुंह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है. अधीर रंजन चौधरी को जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'मेरा मुंह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी'. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि, 'मुगलों और रोहिंग्यो को अपना वोट बैंक बनाने वाले कांग्रेस को राष्ट्रवादी मोदी अब बाहरी लगने लगे हैं.. मेरा मुँह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी.'


आपको बता दें कि अपने विवादित बयान के लिए लाइमलाइट में रहने वाले कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था. एनआरसी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताया था. अधीर रंजन चौधरी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर गुजरात से दिल्ली आकर बसने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि, ‘हिंदुस्तान सबके लिए है. हिंदुस्तान किसी का जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है. अमित शाह जी, पीएम मोदी खुद घुसपैठिए हैं. घर आपका गुजरात, आ गए दिल्ली. आप खुद माइग्रेंट हैं, वैध-अवैध बाद में पता चलेगा.'


टैग्स