ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar Politics: लालू के करीबी ने हिंदुओं को पढ़ाया सेकुलरिज्म का पाठ, विवादित बयान से गरमाएगी बिहार की सियासत

Bihar Politics: दरभंगा में आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि हिंदुओं को संविधान, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता की समझ होना ज़रूरी है। उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए उसे 'थेथर पार्टी' बताया और देश से माफ़ी मांगने की मांग की।

Bihar Politics
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और वर्तमान में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक बयानबाज़ी जोरों पर है। इसी कड़ी में शनिवार को दरभंगा में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक विवादास्पद बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।


दरअसल, दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और आरजेडी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने हिंदू धर्म के लोगों को सेकुलरिज्म का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू भाइयों को ज्यादा समझाने की जरुरत है कि सेकुलरिज्म क्या है, सोशलिज्म क्या है, कांस्टीयूशन क्या है? और हमारे पुरखो का इतिहास क्या है?


सिद्दकी ने उदाहरण देकर समझाया कि जो हमारे मुसीबत में काम आता है और जो काम आया वही हमारा सच्चा दोस्त है। वर्तमान राजनितिक हालत पर उन्होंने कहा कि बड़े दुश्मन को हराने के लिए छोटे दुश्मन से दोस्ती करना होगा। उन्होंने बीजेपी को बताया थेथर पार्टी बताते हुए कहा कि बीजेपी को देश से माफ़ी मांगकर सत्ता छोड़ देना चाहिए। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता