ब्रेकिंग
Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी

अब नहीं लगेगा चिटफंड का चुना, नीतीश सरकार ने बनाया विशेष पोर्टल; ऐसे करेगा काम

PATNA : बिहारवासियों को चिटफंड का चुना नहीं लगे इसको लेकर राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। राज्य सरकार ने इसको लेकर एक विशेष पोर्टल बना डाला है। इसके जरिए राज्य सरकार फर्जी कंपनियों

अब नहीं लगेगा चिटफंड का चुना, नीतीश सरकार ने बनाया विशेष पोर्टल; ऐसे करेगा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहारवासियों को चिटफंड का चुना नहीं लगे इसको लेकर राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। राज्य सरकार ने इसको लेकर एक विशेष पोर्टल बना डाला है। इसके जरिए राज्य सरकार फर्जी कंपनियों के क्रियाकलापों पर रोकथाम लगाएगी। इसके साथ ही साथ इस पोर्टल पर जिलों के नामित सक्षम प्राधिकार सह अपर समाहर्ता एनबीएफसी की सूची उनका मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस भी उपलब्ध है।


दरअसल, फर्जी रूप से संचालित गैर-बैंकिंग वित्तीय (एनबीएफसी) और चिटफंड कंपनियों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई स्तरों पर प्रयास चल रहा है। इस क्रम में वित्त विभाग ने एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर जिलों के नामित सक्षम प्राधिकार सह अपर समाहर्ता, एनबीएफसी की सूची, उनका मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस भी उपलब्ध है। इसके जरिए अवैध रूप से जमा ले रही कंपनियों के बारे में कोई भी व्यक्ति इन फोन नंबरों व ई-मेल एड्रेस पर शिकायत कर सकता है।


इसके साथ ही अवधि पूरी होने के बाद भी जमा राशि नहीं लौटाने की शिकायत की जा सकती है। इस पोर्टल पर जिलों में काम करने वाले वैध कंपनियों की सूची भी दी गई है, ताकि अपने धन की सुरक्षा के लिए निवेशक सही कंपनी में निवेश कर सकें। इस पोर्टल पर हर जिले में संचालित वैध एनबीएफसी और निधि कंपनियों की सूची दी गई है। यह सूची उन कंपनियों की है, जो वैध रूप से काम कर रही हैं। पूरे राज्य के 38 जिलों में सबसे अधिक 115 कंपनियां मुजफ्फरपुर में हैं। पूर्वी चंपारण में 114, समस्तीपुर में 98, पटना में 91 और मधुबनी में इनकी संख्या 90 है।