ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

आतंकी हमले में दो बिहारियों के मारे जाने पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया, कहा-बिहार में रोजगार रहती तो दूसरे प्रदेशों में लोग पलायन नहीं करते

PATNA: आतंकी हमले में दो बिहारियों के मारे जाने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि बिहार में रोजगार रहती तो दूसरे

आतंकी हमले में दो बिहारियों के मारे जाने पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया, कहा-बिहार में रोजगार रहती तो दूसरे प्रदेशों में लोग पलायन नहीं करते
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आतंकी हमले में दो बिहारियों के मारे जाने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि बिहार में रोजगार रहती तो दूसरे प्रदेशों में लोग पलायन नहीं करते। कश्मीर में आतंकियों द्वारा दो निर्दोष बिहारियों को मारे जाने की घटना पर तेजस्वी यादव ने दुख जताया। तेजस्वी ने  कहा कि आशा करते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस घटना की जानकारी हुई होगी। आज फिर बिहार के दो मजदूरों को जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया। कल भी एक श्रमिक की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इससे पहले एक और बिहारी मूल के श्रमिक की हत्या की जा चुकी है।


तेजस्वी ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेरा। तेजस्वी ने कहा कि इन सभी बिहारवासियों की नृशंस हत्या के दोषी आप और आपकी निकम्मी सरकार है। अगर आपकी सरकार ने पिछले 16 साल से किए जा रहे 'सुशासन' के दावे  के अनुरूप सचमुच रोजगार सृजन पर गम्भीरता से कुछ भी किया होता तो इनकी भाँति करोड़ों बिहारवासियों को हरवर्ष पलायन के लिए विवश नहीं होना पड़ता। आप ही की सरकार की नाकामी के कारण ये सभी आतंकवाद की भेंट चढ़े युवक अपने घर से दूर एक आतंकवाद प्रभावित दूसरे राज्य में रोजगार की तलाश में पलायन करने को विवश हुए।


अपनी सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए आप बड़ी बनावटी मासूमियत से प्रवासी मजदूर शब्द पर आपत्ति जताते हैं पर पलायन के ज़हर को गरीब बिहारवासियों के जीवन से मिटाने का कोई ईमानदार प्रयास नहीं करते। ऊपर से आपकी सरकार ने तो खूब दावा किया था कि धारा 370 हटने से आतंकवाद का घाटी से अंत हो जाएगा। खूब उछल कूद कर आपकी पार्टी ने बिना सोचे समझे लिए गए इस कदम का देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताकर समर्थन किया था। जब सब कुछ इतना सामान्य हो चुका था तो क्यों आपकी सरकार में बैठे लोग दबी जुबान जम्मू कश्मीर जाकर रोजगार तलाशने के लिए श्रमिकों की ही आलोचना कर रहे हैं? सम्भव है कि आपकी सरकार के द्वारा ज़मीनी हकीकत से दूर किए गए दावों के प्रभाव में ही इन श्रमिकों ने जम्मू कश्मीर जाने का मन बनाया हो। 


इन राक्षसी हत्याओं के लिए परिस्थिति उत्पन्न करने और श्रमिकों को रोजीरोटी के लिए घर से दूर बसने के लिए आपकी सरकार को पीड़ित परिवारों से ना सिर्फ़ हाथ जोड़कर माफ़ी माँगना चाहिए, बल्कि सभी परिवारों के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की घोषणा कर के अपने पापों को धोने का प्रयास करना चाहिए। आतंकियों द्वारा मारे गए इन निर्दोष बिहारियों की मौत के ज़िम्मेवार आप और आपकी डबल इंजन सह ट्रबलधारी सरकार है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें