ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

आमिर सुबहानी बने बिहार के नये मुख्य सचिव, अतुल प्रसाद विकास आय़ुक्त बनाये गये, बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस का तबादला

PATNA: नीतीश कुमार ने अपने पसंदीदा अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बना ही दिया है। सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात आमिर सुबहानी को सूबे का मुख्य सचिव बनान

आमिर सुबहानी बने बिहार के नये मुख्य सचिव, अतुल प्रसाद विकास आय़ुक्त बनाये गये, बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस का तबादला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार ने अपने पसंदीदा अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बना ही दिया है। सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात आमिर सुबहानी को सूबे का मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया है।


राज्य के मौजूदा चीफ सेक्रेट्री त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। आमिर सुबहानी उनके रिटायर होते ही पदभार संभालेंगे। सरकार ने अतुल प्रसाद को नया विकास आयुक्त बनाया है।


 वे समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थे। वहीं, राज्य सरकार ने बडे पैमाने पर सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है।


ब़ड़े पैमाने पर सीनियर अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने नया मुख्य सचिव और विकास आयुक्त बनाने के साथ ही बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। लगभग एक सप्ताह पहले योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव बनाये गये संदीप पौंड्रिक को समाज कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके जिम्मे योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 


संजय अग्रवाल बने जल संसाधन के सचिव

वहीं आईएएस अधिकारी संजीव हंस का कद छोटा किया गया है. अब तक वे ऊर्जा विभाग और जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का दुहरा पद संभाल रहे थे. सरकार ने उन्हें जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है. सरकार के खास अधिकारी माने जाने वाले संजय अग्रवाल को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. संजय अग्रवाल के पास अब तक परिवहन औऱ आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव के साथ साथ पटना प्रमंडल के आयुक्त का भी कार्यभार था. इन तीनों पदों के कार्यभार से मुक्त कर उन्हें जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।


कुमार रवि बने पटना कमिश्नर

राज्य सरकार ने कुमार रवि को पटना प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कुमार रवि लंबे समय तक पटना के डीएम रह चुके हैं. वे फिलहाल भवन निर्माण विभाग के सचिव और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक हैं. इन तमाम पदों का जिम्मा उनके पास रहेगा। 


चंचल और चैतन्य का रूतबा बढ़ा

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार औऱ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद का कद बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ साथ सामान्य प्रशासन विभाग, जन शिकायत और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन का भी काम देख रहे चंचल कुमार के जिम्मे बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है।


 वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को निगरानी विभाग का भी प्रभार दे दिया गया है. ये प्रभार पहले आमिर सुबहानी के पास था जो मुख्य सचिव बनाये गये हैं.


वहीं नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार पुडकलकट्टी को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. इस विभाग में वंदना किनी अपर मुख्य सचिव बनी रहेंगी. उधर मत्स्य निदेशक धर्मेंद्र सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाकर भेजा गया है.





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें