ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

आक्रोशित लोगों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का घेर लिया घर, राजेन्द्र नगर जलजमाव और गंदगी पर भड़के

PATNA : राजेंद्र नगर में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का घर घेर लिया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित पुश्तैनी घर का आक्रोशित लोगों ने

FirstBihar
Santosh Singh
1 मिनट

PATNA : राजेंद्र नगर में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का घर घेर लिया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित पुश्तैनी घर का आक्रोशित लोगों ने घेराव कर प्रदर्शन किया है। 

पटना में हुई भीषण बारिश के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी राजेंद्र नगर स्थित अपने इसी घर से रेस्क्यू  हुए थे। जिला प्रशासन की टीम उन्हें निकाल कर सुरक्षित सरकारी आवास पर ले गई थी। सुशील मोदी के राजेंद्र नगर से निकलने के बाद उनके पड़ोसी इस बात को लेकर नाराज रहे कि डिप्टी सीएम होने के बावजूद सुशील मोदी उन्हें मुसीबत में छोड़कर निकल गए।

सुशील मोदी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं आक्रोशित लोगों की मांग है कि सरकार जलजमाव के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करे। साथ ही साथ लोगों को जलजमाव के वजह से हुई व्यक्तिगत क्षति का मुआवजा दिया जाए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता