ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

आज संसद में पेश होगा देश का अंतरिम बजट, क्या होगा खास? पढ़ें हर अपडेट

DESK : संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण

आज संसद में पेश होगा देश का अंतरिम बजट, क्या होगा खास? पढ़ें हर अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।  ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। 

वहीं, वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह छठा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। यह बजट देश के विकास को दिशा देने वाला होगा। ये लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होने तक देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए संसद की स्वीकृति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को बजट सत्र आरंभ होने से पहले इसके साफ संकेत दिए। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरिम बजट ऐसे विकास का दिशा-निर्देशक होगा जो देश को अगले तीन वर्षों से भी कम समय में पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में सक्षम होगा। 


अंतरिम बजट लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होने तक देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए संसद की स्वीकृति प्रदान करेगा। 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे। इस बार दिशा देने वाली बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट पेश करने वाली हैं।


चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को लोगों का समर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे दृढ़ विश्वास है कि देश आगे बढ़ रहा है और प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश समग्र और समावेशी विकास का अनुभव कर रहा है। लोगों के आशीर्वाद से यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।'