ब्रेकिंग
भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

आज पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश कुमार, जातीय जनगणना कराने पर देंगे जोर, तेजस्वी भी रहेंगे साथ

PATNA : जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. आज सुबह 11 बजे बिहार की 10 पार्टियों के नेताओं के साथ

आज पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश कुमार, जातीय जनगणना कराने पर देंगे जोर, तेजस्वी भी रहेंगे साथ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. आज सुबह 11 बजे बिहार की 10 पार्टियों के नेताओं के साथ सीएम नीतीश पीएम से मिलेंगे और जातिगत जनगणना कराने पर जोर देंगे. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहेंगे.


सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय शिष्टमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा, जिसमें  राजद नेता तेजस्वी यादव, जदयू से विजय कुमार चौधरी, भाजपा से जनक राम, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, सीपीआई (माले) नेता महबूब आलम, एआईएमआईएम के अख्तरुल इमान, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआई नेता सूर्यकांत पासवान और सीपीएम नेता अजय कुमार का नाम शामिल हैं.



प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर सीएम नीतीश रक्षाबंधन के दिन ही देर शाम दिल्ली पहुंच गए. रविवार की शाम लगभग सवा सात बजे एयर इंडिया के विमान से नीतीश पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए और कुछ ही देर बाद दिल्ली पहुंच गए. गौरतलब हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. रक्षाबंधन को लेकर तेजस्वी पहले ही मीसा भारती के घर पहुंच चुके थे, जहां उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी रहते हैं.