ब्रेकिंग
जनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लानजनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लान

आज पटना आ रहे हैं लालू, एक झलक पाने को बेचैन हैं समर्थक

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कि आज वापसी होने जा रही है। लालू यादव आज शाम पटना पहुंचने वाले हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए अभी सही समर्थकों में बेचैनी देखी जा रही

आज पटना आ रहे हैं लालू, एक झलक पाने को बेचैन हैं समर्थक
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कि आज वापसी होने जा रही है। लालू यादव आज शाम पटना पहुंचने वाले हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए अभी सही समर्थकों में बेचैनी देखी जा रही है। लालू यादव लगभग तीन साल बाद रविवार को पटना आ रहे हैं। फर्स्ट बिहार को विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लालू आज शाम की फ्लाइट से पटना  एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लालू की तबीयत अब ठीक है, लेकिन उपचुनाव में प्रचार के लिए वह नहीं जाएंगे। लालू का चुनाव कार्यक्रम डॉक्टरों की सलाह पर ही तय होगा।


आपको बता दें कि लालू प्रसाद के पटना आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। उन्हें 22 या 23 अक्टूबर को पटना आना था। 25 और 27 को उनका कार्यक्रम कुशेश्वर स्थान और तारापुर में लगा हुआ है। उनके आने का कार्यक्रम तय होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना आ गई, लेकिन इसी बीच में राबड़ी फिर दिल्ली लौट गई। जाते समय उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है, अभी वह पटना नहीं आएंगे। राबड़ी देवी के लौटने और लालू प्रसाद के आने का कार्यक्रम स्थगित होने को लेकर तब यह कयास लगाया जा रहा था तेजप्रताप के विद्रोही तेवर के कारण वह पटना नहीं आ रहे हैं। राबड़ी देवी पटना आई तो सबसे पहले तेजप्रताप के आवास पर ही गई। लेकिन तेज उनसे मिले बिना ही घर से निकल गये। उसके दो दिन बाद ही राबड़ी देवी फिर दिल्ली लौट गई। तमाम कन्फ्यूजन के बीच लालू पटना आएंगे इसको लेकर संशय भी पैदा हो गया। 


लालू यादव भी तेजप्रताप पर नाराज नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि जो पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसे दल से बाहर जाना होगा। लालू यादव पटना से 23 दिसम्बर 2017 को ही गये थे। उसके बाद चारा घोटाले में बेल मिलने के बाद वह इसी साल 30 अप्रैल को जेल से निकले थे। बेल मिलने के बाद से ही वह दिल्ली में बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। वहां उनका इलाज भी चल रहा है।