ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

आज महागठबंधन की होगी पीसी, सीटों का हो सकता है एलान

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज महागठबंधन की पीसी होने वाली है. इस पीसी में महागठबंधन में शामिल सभी दल के नेता शामिल होंगे. यह पीसी शाम 4 बजे होटल मौर्या में होने वाली

आज महागठबंधन की होगी पीसी, सीटों का हो सकता है एलान
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज महागठबंधन की पीसी होने वाली है. इस पीसी में महागठबंधन में शामिल सभी दल के नेता शामिल होंगे. यह पीसी शाम 4 बजे होटल मौर्या में होने वाली है. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया बिहार कांग्रेस में ऑल इज वेल है.

सीटों का हो सकता है एलान

बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन में सीटों का बंटवारे का एलान किया जा सकता है. इस पीसी में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और माले समेत कई दलों के नेता शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से सदानंद सिंह स्क्रिनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय शामिल होंगे.



सीटों पर फंसा था पेच

बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीटों का फैसला करीब-करीब हो गया है. सीटों को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में पेच फंसा हुआ था. कांग्रेस 70 सीट मांग रही थी, लेकिन आरजेडी 58 सीट देने को तैयार थी, लेकिन अब देखना है कि पीसी में कितने सीटों का एलान होता है. बता दें कि कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती है तो वह अकेले चुनाव लड़ सकती है. यही नहीं कांग्रेस ने तेजस्वी पर आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव के हठ के कारण महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में देर हो रही है. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन एक अक्टूबर से शुरू है, लेकिन उम्मीदवार फाइनल नहीं होने के कारण अब तक न तो महागठबंधन और न ही एनडीए के उम्मीदवार नामांकन कर पा रहे हैं. पहले चरण के नामांकन का आखिरी समय 8 अक्टूबर है. 



टैग्स