ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

आज देवघर में होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा मंदिर में करेंगी पूजा ; दोपहर में पहुंचेंगी रांची

RANCHI : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह 9.00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचेंगी। इनके स्वागत को लेकर देवघर पूरी तरह से तैयार हो चूका

आज देवघर में होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा मंदिर में करेंगी पूजा ; दोपहर में पहुंचेंगी रांची
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह 9.00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचेंगी। इनके स्वागत को लेकर देवघर पूरी तरह से तैयार हो चूका है। इनके आगमन को लेकर देवघर मंदिर में विशेष इंतजाम किया गया है। इनके मंदिर जाने के रुट में जगह - जगह बैरिकेडिंग की गयी है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। इनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में आम भक्तों की नो इंट्री रहेगी।


दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर में सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है, इसलिए तकरीबन दो घंटे 15 मिनट वह देवघर में रहेंगी। जिसमें 50 मिनट तक वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी। इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प करायेंगे और पूजा-अर्चना करवायेंगे।  इसके बाद वो 10.10 बजे वे मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे। 


वहीं, राष्ट्रपति बाबा मंदिर से 10.20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। उसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक विश्राम करने के बाद 11.10 बजे वो वापस से  देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। जहां  11.20 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची प्रस्थान करेंगी। द्रौपदी मुर्मू लगभग 12 बजे वह रांची पहुंचेंगी।  बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड/मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति का सम्मान किये जाने की सूचना है। 


इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।  चप्पे-चप्पे पर सेंट्रल सुरक्षा एजेंसियां और स्टेट पुलिस के जवान लगाये गये हैं। एडीजी और सीनियर आइएएस इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट ने राष्ट्रपति के आतिथ्य को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किये हैं।