ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

22 जून को झारखंड दौरे पर रहेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, 65 मंडल के कार्यकर्त्ता होंगे शामिल

RANCHI : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इनके आगमन की सभी तैयार पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इ

22 जून को झारखंड दौरे पर रहेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, 65 मंडल के कार्यकर्त्ता होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इनके आगमन की सभी तैयार पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा में भी एक अलग लहर देखने को मिल रहा है। नड्डा 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने झारखंड आ रहे हैं। 


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 जून को गिरिडीह आ रहे हैं। नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं और आम लोगों का जुटान हो, इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही बोकारो के विधायक बिरंची नारायण को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।



बताया जा रहा है कि, 22 जून को दोपहर 2 बजे सभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों को संबोधित करेंगे। इस सभा में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर प्रकाश डाला जाएगा।  यह बताया जाएगा कि किस प्रकार मोदी सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए विकास के काम किए, कैसे भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गई।  उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी कहा है, उसे पूरा किया है, चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या राम मंदिर बनाना। 


इधर, इस कार्यक्रम में 65 मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, धनवार, बगोदर, डुमरी और कोडरमा विधानसभा से पूर्ण रूप से लोग शामिल होंगे. जबकि टुंडी, बाघमारा, बेरमो और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग आंशिक रूप से शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, रविन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी आदि शामिल हैं। 

टैग्स