ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी, बिहार सरकार से BJP की मांग, राज्य सरकार भी छुट्टी करे घोषित

PATNA: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी, बिहार सरकार से BJP की मांग, राज्य सरकार भी छुट्टी करे घोषित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे जिसे लेकर हाफ डे की छुट्टी रहेगी। हाफ डे की छुट्टी की मांग अब बिहार के बीजेपी नेता कर रहे हैं। बिहार सरकार से 22 जनवरी को राज्य कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी दिये जाने की घोषणा करने की मांग बीजेपी ने की है। 


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार से अपील की कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर दर्शन-पूजन करने या उसका सीधा प्रसारण देखने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित किया जाए।


सुशील मोदी ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, सबकी सहमति और धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर के नवनिर्माण से देश-विदेश के कोटि-कोटि हिंदुओं में जो उत्साह है, उसका आदर होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और केंद्रीय संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2.30 तक अवकाश रखने की घोषणा कर बहुसंखयक समुदाय की धार्मिक भावना का सम्मान किया है। यह एक सराहनीय निर्णय है।


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी हिंदू समाज के लोग 22जनवरी को दिन में पूजा-पाठ और शाम को दीपावली मनाने वाले हैं। सरकार को इस बड़े समुदाय की आस्था का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठकर आधे दिन की छुट्टी घोषित करनी चाहिए।