ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

दारोगा-सिपाही हत्याकांड पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा, आरोपी जिप अध्यक्ष के साथ CM की तस्वीरें जारी की, कहा-हर हैवान के साथ है मुख्यमंत्री का संबंध

DESK: छपरा में दारोगा और सिपाही की हत्या के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. तेजस्वी ने इस हत्याकांड की आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण और उन

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: छपरा में दारोगा और सिपाही की हत्या के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. तेजस्वी ने इस हत्याकांड की आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण और उनके पति अरूण सिंह के साथ नीतीश कुमार की तस्वीरें जारी की है. तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा है कि हर जघन्य मामले के आरोपियों के साथ क्यों निकलता है नीतीश का संबंध. मीना अरूण और अरूण सिंह के साथ सीएम की तस्वीरें दरअसल राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के ट्विटर अकाउंट से चार तस्वीरें जारी की गयी हैं. इन चारों तस्वीरों में नीतीश कुमार को आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण और उनके पति अरूण सिंह के साथ दिखाया गया है. तेजस्वी ने पूछा है कि छपरा की मीना अरूण और अरूण सिंह से लेकर मुजफ्फरपुर के ब्रजेश ठाकुर तक, सारे जघन्य अपराध के आरोपियों का संबंध नीतीश कुमार के साथ क्यों निकलता है. क्या है पूरा मामला 20 अगस्त को छपरा के मढ़ौरा में पुलिस टीम पर अपराधियों में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें दरोगा मिथलेश सिंह के साथ ही सिपाही फारूक अहमद और संजीव कुमार को गोली लगी थी. दरोगा मिथलेश सिंह और सिपाही फारूक अहमद की मौत हो गयी थी. अपराधियों ने AK-47 के साथ साथ दरोगा की पिस्तौल भी लूट ली थी. इस घटना में जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था उसका लाइसेंस जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण के नाम पर निर्गत था. पुलिस ने कल मीना अरूण को गिरफ्तार कर लिया है. पहले से ही मोस्ट वांटेंड हैं जिप अध्यक्ष के पति जिला परिषद अध्यक्ष के पति अरूण सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों के आरोपी रहे हैं. अरूण सिंह पर ही दरोगा और सिपाही की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. अरूण सिंह फिलहाल बलिया जेल में बंद हैं. वहां उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1166262541892218880  
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता