ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

15 दिसंबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हुआ फैसला

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 15 दिसंबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन शुरू होगा जो 5 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश जदयू कार्या

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 15 दिसंबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन शुरू होगा जो 5 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश जदयू कार्यालय में आज पार्टी पदाधिकारियों और संगठन प्रभारियों के साथ हुई बैठक में इस कार्यक्रम पर मुहर लग गई है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी की 15 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। इन 21 दिनों में प्रदेश स्तर के तमाम नेता विधानसभा सम्मेलनों में शिरकत करेंगे। 


बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष और सचिव का चयन कर लिया जाए। प्रखंड से लेकर जिला कमेटी तक के गठन के साथ-साथ सभी विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। आरसीपी सिंह ने आज की बैठक में सभी को यह निर्देश दिया है कि संगठन स्तर पर केवल कागजी कार्रवाई करने की बजाय जमीन पर उतरकर संगठन को सशक्त बनाने पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता