ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

13 नवंबर की सुबह 9 बजे PM मोदी दरभंगा AIIMS का करेंगे भूमि पूजन, NDA नेताओं और अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

DARBHANGA: बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे है। जिसकी तैयारी शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर जोर शोर से चल रही है। जिसका जायजा लेने के लि

13 नवंबर की सुबह 9 बजे PM मोदी दरभंगा AIIMS का करेंगे भूमि पूजन, NDA नेताओं और अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे है। जिसकी तैयारी शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर जोर शोर से चल रही है। जिसका जायजा लेने के लिए एनडीए नेताओं के साथ-साथ बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में शनिवार को राज्य सभा सांसद संजय झा, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे व स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। 


वही स्थल निरीक्षण के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा ने कहा कि 13 नवंबर मिथिलांचल के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी का जायजा लेने हमलोग पहुंचे हैं। ताकि कार्यक्रम  ऐतिहासिक हो सके। वही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के बाद बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जहां दो एम्स बन रहा है। आगामी वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। उस मद्देनजर भी यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है।


वही संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मिथिलांचल के ऊपर खास ध्यान है। वही संजय झा ने कहा कि 13 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा एम्स का आधारशिला रखने का संभावित समय 9 बजे से है। जिसकी तैयारी को हमलोग देख रहे है। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मंच पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री रहेंगे। 


बताते चले की बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।


टैग्स