ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, लिखा- 'मैं अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन...'

DESK : नौकरी से निकाले गये युवक ने नदी में कूद कर सुसाइड कर लिया. मामला झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके के रामनगर की है. जहां मरने से पहले युवक ने घर में सुसाइड नोट भी छ

युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, लिखा- 'मैं अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन...'
Anamika
3 मिनट

DESK : नौकरी से निकाले गये युवक ने नदी में कूद कर सुसाइड कर लिया. मामला झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके के रामनगर की है. जहां मरने से पहले युवक ने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि 'मैं संजय चूटेल अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसमें मेरे परिवार का कोई भी विवाद नहीं है. और ना ही कोई परेशानी है. मैं अपने आप से बहुत परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं. अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं. पता नहीं शायद ऊपर वाले को यही मंजूर होगा.'

युवक की लाश मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने युवक की डेड बॉडी खरकई नदी से बरामद किया है.  संजय जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी में सुपरवाइजर था. गुरुवार की सुबह से सुसाइड नोट छोड़ घर से लापता हो गया था. जिसके बाद उसकी लाल मंगलवार की शाम खरकई नदी में मिली. 

स्थानीय लोगों ने मंगलवार को खरकई नदी में एक शव को देखकर पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को निकलवाया और संजय के परिवार को सूचना दी. जहां संजय के फुफेरे भाई ने हाथ में टैटू देखकर संजय की पहचान की. आशंका है कि संजय ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.

संजय की शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. वहीं संजय की पत्नी सुधा ने अपने पति के सीनियर सौरभ कुमार पर संजय को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पत्नी ने बताया कि काम को लेकर सौरभ कुमार उसके पति को प्रताड़ित करता था. उसे काम से निकाल दिया गया था और उसका पैमेंट भी काट लिया गया था. इससे संजय मानसिक रूप से परेशान था. सुधा सहित संजय के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर सौरभ कुमार पर कार्रवाई की मांग की है.