ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election Result 2025: राणा रंधीर की शानदार जीत, अन्य उम्मीदवार पिछड़ गए Bihar Election Results 2025: लौरिया विधानसभा सीट पर विनय बिहारी की शानदार जीत, जानिए किसको मिली कितनी वोट बिहार विधानसभा चुनाव: 7 सीटों पर उम्मीदवारों के जीत की घोषणा, बेलागंज से मनोरमा देवी सहित ये उम्मीदवार विजयी सीएम हाउस पहुंचे संजय झा और अशोक चौधरी, नीतीश कुमार को दी जीत की बधाई Bihar Election : “एनडीए की प्रचंड बढ़त पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला—बिहार ने जंगलराज को हमेशा के लिए नकार दिया” Bodh Gaya election result : बोध गया से आरजेडी को राहत, कुमार सर्वजीत की 881 वोटों से जीत; तेजस्वी के लिए राहत बिक्रम से चुनाव जीतने के बाद बोले सिद्धार्थ सौरव, कहा..ऐसा प्रचंड जीत कभी मिला था जी, तेजस्वी अब दूध दुहने का काम करेगा Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रूझानों से पड़ोसी राज्य की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने बताया क्यों हुई महागठबंधन की दुर्गति Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रूझानों से पड़ोसी राज्य की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने बताया क्यों हुई महागठबंधन की दुर्गति Bihar Election Results 2025: दानापुर सीट से राम कृपाल यादव चुनाव जीते, रीतलाल की करारी हार; औपचारिक ऐलान बाकी

युवा चेतना ने दिल्ली में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति समारोह का किया आयोजन : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई BJP नेता हुए शामिल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 22 Jun 2024 04:59:05 PM IST

युवा चेतना ने दिल्ली में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति समारोह का किया आयोजन : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई BJP नेता हुए शामिल

- फ़ोटो

DELHI: नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में देश के महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का स्मृति समारोह का आयोजन युवा चेतना के द्वारा किया गया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयुख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्मृति समारोह का शुभारंभ किया।


उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती विश्व के महानतम किसान-मजदूर नेता थे। स्वामी सहजानंद संत रहते हुए देश निर्माण हेतु संघर्ष करते रहे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती गरीबों के भगवान थे।


मुख्य अतिथि भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। बिहार सहित पूरी दुनिया में स्वामी सहजानंद जैसा प्रवर्तक कोई नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रोहित को धन्यवाद है कि हर वर्ष स्वामी जी को याद करते हैं। अब समय आ गया है जब हमें सनातन को बचाना होगा। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा किया। प्रधानमंत्री स्वामी सहजानंद के ही दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ग़रीब विरोधी बताया।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमने बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ी है। जंगलराज के ख़िलाफ़ हमारे लोग शहीद हुए हैं आने वाले 2025 के विधानसभा के चुनाव में 25 सीटों के नीचे तेजस्वी यादव के अहंकार को समेटना है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि बिहटा के हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती पर हो। एक कृषि विश्वविद्यालय भी स्वामी सहजानंद के नाम पर समर्पित हो। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।


विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयूख ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के तीनों मांग को पूरा कराने हेतु भारत सरकार में पहल करूंगा। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने आजीवन गरीब वर्ग के समग्र विकास हेतु काम किया है उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।