ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

युवक की गोली मारकर हत्या, चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी

NAWADA: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चोरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बा

युवक की गोली मारकर हत्या, चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चोरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर 10 दिनों से गांव में विवाद चल रहा था। इस दौरान आज गांव के दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक को सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक का पहचान और झौर गांव निवासी सुले तांती का पुत्र अनिल तांती के रूप में हुई है।


 घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बता दें चोरी के बाद गांव के लोग कटोरा उड़ाने का रीति रिवाज अपना रहे थे। जिसमें चोरी का आरोप गांव के ही एक परिवार पर लग गया। इसे लेकर आक्रोशित लोग आपस में ही भिड़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।


बताया जाता है कि मृतक की शादी दो महीने पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता