ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पड़ोसी की गिरफ्तारी की मांग

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी ह

युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पड़ोसी की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके पड़ोसी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। 


भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मोहम्मद परवेज को चाकू मारी गयी। आनन-फानन में परिजन उसे मायागंज अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मृतक मो. परवेज के चचेरे भाई ने बताया घर के पास रहने वाले मोहम्मद राजा ने ही भाई की हत्या की है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि इससे पहले भी एक बार मेरे भाई को चाकू मारा गया था। घटना की सूचना लोदीपुर थाने को दी गई थी लेकिन लोदीपुर थाना के द्वारा बिना कोई कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया गया था। 


रविवार की सुबह मोहम्मद राजा ने एक बार फिर मेरे भाई मोहम्मद परवेज को चाकू मार दिया जिसकी मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक परवेज वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों ने अपने पड़ोसी मो. राजा पर परवेज की हत्या का आरोप लगाया है और मो. राजा की गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता