ब्रेकिंग
72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव

यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस पुल से राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए ज

यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस पुल से राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात भालूबांग में बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। बस यात्रियों समेत राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी।


बस पर सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 8 लोगों की पहचान हो चुकी है जबकि 4 लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आठ लोगों में दो भारत के रहने वाले है। जिनकी पहचान बिहार के रहने वाले योगेन्द्र राम और उत्तर प्रदेश के मुने के रूप में हुई है।