ब्रेकिंग
Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी

चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar Crime News: गया के टिकारी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का शव धान के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव से चार दिन से लापता 30 वर्षीय सोनू दास उर्फ सोहन का शव बुधवार को धान के खेत से बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है.


जानकारी के अनुसार, सोनू दास जितिया पर्व की शाम से घर से लापता था. परिजनों ने बताया कि उसी शाम मकसूदपुर गांव के कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद सोनू वापस घर नहीं लौटा. अगले दिन परिजनों ने टिकारी थाना पहुंचकर उसके लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दी थी.


बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव से पूरब ईंट भट्ठे के पास धान के खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. इसकी सूचना मिलते ही गांव में खबर फैल गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए. शव की पहचान सोनू दास उर्फ सोहन के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया.


शव मिलने की सूचना पर टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. इसी दौरान मामले की जांच के लिए मकसूदपुर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों की हल्की झड़प होने की भी सूचना है.


परिजनों का आरोप है कि सोनू को घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को धान के खेत में फेंक दिया गया. हालांकि, युवक की मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.


पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के साथ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोनू की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह घर से निकलने के बाद कहां गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.