ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टाटा 407 से टकराई ब्रेजा कार, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

DESK: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्च

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टाटा 407 से टकराई ब्रेजा कार, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:  ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी मृतक मथुरा के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


बताया जाता है कि ब्रेजा कारण आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी तभी फल और सब्जियों से लदी पिकअप वैन दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी तभी टाटा 407 का अगला चक्का अचानक पंक्चर हो गया। जिसके बाद डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 दूसरी तरफ आ गई। जहां आगरा की ओर से नोएडा जा रही ब्रेजा कार उससे जा टकराई।


इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के सतघरा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान नितिन शर्मा, उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी के रुप में हुई है जबकि एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।  घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के फलैदा के पास की है।