ब्रेकिंग
Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी

अमरनाथ जाने के दौरान बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

पंजाब के बठिंडा में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब न्यूज
पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क दुर्घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पंजाब के बठिंडा जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर किया गया।


राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर बुधवार तड़के पंजाब के बठिंडा के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना डबवाली-बठिंडा हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।


हादसा इतना भयावह था कि टेंपो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में कुल 12 श्रद्धालु सवार थे। सभी यात्री अमरनाथ यात्रा के जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। यह दर्दनाक हादसा बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में टेंपो ट्रैवलर पर सवार घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स