ब्रेकिंग
त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गये। शुरुआती जांच में हादसे के समय कंडक्टर के बस चलाने की बात सामने आई है।

बिहार न्यूज
मृतकों के परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस गिट्टी से लदे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस चालक, कंडक्टर, क्लीनर और एक यात्री समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक धंस गया, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए।


हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। बस में कुल 65 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल, 8 पीआरबी और 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से खिड़कियां और इमरजेंसी गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का भी इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


एसएसपी ने कहा-हादसे के समय कंडक्टर चला रहा था बस

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नियमित ड्राइवर नहीं, बल्कि कंडक्टर बस चला रहा था। बस तेज रफ्तार में थी, जबकि ट्रेलर अपनी लेन में चल रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस पीछे से ट्रेलर में जा टकराई।


पुलिस के अनुसार, हादसे में बस चालक उपदेश यादव, कंडक्टर, क्लीनर और एक यात्री की मौत हुई है। मृतकों में तीन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, 34 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और लापरवाही हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। 

टैग्स