ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

यह लालटेन बुझाने का चुनाव है, शिवहर में बोले विजय सिन्हा..बिहार की जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली

SHEOHAR: शिवहर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के नामांकन के बाद एक जनसभा को एनडीए घटक दल के तमाम नेताओं संबोधित किया। इस दौरान मंच पर जदयू, बीजेपी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा,लो

यह लालटेन बुझाने का चुनाव है, शिवहर में बोले विजय सिन्हा..बिहार की जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के नामांकन के बाद एक जनसभा को एनडीए घटक दल के तमाम नेताओं संबोधित किया। इस दौरान मंच पर जदयू, बीजेपी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा,लोजपा रामविलास और हम पार्टी के नेताओं ने मतदाताओं से लवली आनंद को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव लालटेन बुझाने के लिए है। बिहार की जनता समझदार है अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार की जनता ने इनके जंगलराज को देखा है अब वही दिन दोबारा आने नहीं देंगे। 


 शिवहर लोकसभा के ढाका विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने विभाग को भी नहीं छोड़ा वहां भी भ्रष्टाचार किया। ये लोग आतंकी भष्टाचार को हमेशा बढ़ावा देते रहे है। इनके पिता लालू यादव हमेशा मजाकिया और फूहड़पन अंदाज में बात करते हैं लेकिन बिहार की जनता उनके बारे में सब कुछ जानती है। इनके झांसे में अब ये आने वाले नहीं है। 


वही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा और पिछड़ा को उसका हक दिलाने का काम किया है। नीतीश ने गरीबों वंचितों के लिए काम किया है। लेकिन कुछ लोग जनता को भ्रमित करने में लगे हैं लेकिन जनता इनके चक्कर में पड़ने वाली नहीं है। 

टैग्स