ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

यह कैसी शराबबंदी है ? गोदाम शराब की बोतल रख बर्थडे पार्टी कर रहा था युवक, सिर में गोली मारकर हत्या

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जिस दिन हत्या, लूट गोलीबारी और छिनतई की खबरें निकल क

यह कैसी शराबबंदी है ? गोदाम शराब की बोतल रख बर्थडे पार्टी कर रहा था युवक, सिर में गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जिस दिन हत्या, लूट गोलीबारी और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आ रहा है। यहां शराबबंदी वाले प्रदेश में भी शराब पार्टी की जा आ रही थी और उसी दौरान युवक के गोलीमार हत्या कर दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार,पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सदर बाजार गोपीनाथ के कंटाही मोहल्ले में डेकोरेशन कारोबारी के गोदाम में बर्थडे के दौरान चल रही शराब पार्टी के दौरान आपसी अदावत को लेकर कुछ लोगों ने रोहित पांडेय 25 वर्ष के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बाढ़ थाने के दारोगा धनंजय कुमार और मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू की। 


वहीं, इस फायरिंग के बाद भय का आलम यह था कि आसपास के पड़ोसियों ने पुलिस द्वारा बुलाए जाने के बावजूद भी घर का किवाड़ नहीं खोला जिससे पुलिस को पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। गोदाम में दो प्रिंटेड चादर बिछे हुए थे।आसपास में खाने के सामान की पॉलीथिन, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और प्लास्टिक के गिलास में शराब बरामद हुई। 


इधर, इस हत्या के बाद मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। गोदाम डेकोरेशन कारोबारी शन्नी का बताया जाता है। इसमें मृतक सुनील कुमार स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था। घटनास्थल पर जख्मी को घसीटने के कारण खून के धब्बे दूर तक मिले हैं। मौके पर मौजूद दारोगा मनीष कुमार ने बताया कि गोली मारकर युवक की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।