ब्रेकिंग
'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंता'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंता

Winter dishes: सर्दियों में बथुआ है बेहद लाभकारी, घर में झटपट बनाएं ये टेस्टी डिश

Winter Dishes: सर्दियों के मौसम में बथुआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी जाना जाता है। बथुआ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशि

Winter dishes: सर्दियों में बथुआ है बेहद लाभकारी, घर में झटपट बनाएं ये टेस्टी डिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Winter Dishes: सर्दियों के मौसम में बथुआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी जाना जाता है। बथुआ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन बी2, बी3 और बी4 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं बथुए से कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि।


बथुआ का रायता

बथुआ का रायता बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। इसके बाद उबले हुए बथुए को मिक्सी में पीस लें। दही को फेंट लें और उसमें पिसा हुआ बथुआ, नमक, हरी मिर्च, काला नमक मिलाएं। एक पैन में घी गरम करके हींग और जीरा डालें और तड़के को रायते में डालकर मिलाएं।


बथुआ की पूड़ी

बथुआ की पूड़ी बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। फिर आटे में तेल, जीरा, नमक, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर और उबला हुआ बथुआ मिलाकर आटा गूंध लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें और कढ़ाई में तेल गर्म करके पूड़ियों को तल लें।


बथुए के अन्य व्यंजन:

बधुआ के अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करें तो आप बथुआ की सब्जी, बथुए का पकौड़ा और बथुए का पराठा समेत अन्य चीजे बना सकते हैं।


बथुए के फायदे:

सर्दियों में बथुए को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह न केवल आपके स्वाद को संतुष्ट करेगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है, खून की कमी को दूर करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

टैग्स