ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

WHO में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 22 मई को संभालेंगे पदभार

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में देशभर में स्वास्थ्य इंतजामों का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व को WHO में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. डॉक्टर हर्षवर्धन डब्लूएचओ क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में देशभर में स्वास्थ्य इंतजामों का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व  को WHO में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. डॉक्टर हर्षवर्धन डब्लूएचओ के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन होंगे. 22 मई को डॉक्टर हर्षवर्धन अपना कार्यभार संभालेंगे. 

डॉ हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, भारत को डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में शामिल करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लगाई गई, जिसके प्रस्ताव पर 194 देशों ने हस्ताक्षर किया. 

खबर के मुताबिक, बोर्ड के चेयरमैन का पद कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है. पिछले साल तय हुआ था कि अगले एक साल के लिए यह पद भारत के पास रहेगा और हर्षवर्धन एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर डब्लूएचओ प्रमुख की भूमिका पर उठ रहे सवाल के बीच डॉक्टर हर्षवर्धन को भी जांच का सामना करना पड़ सकता है.