ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, कई नेताओं को लगी चोट

DESK: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा है. इस दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है. उनके काफिले के कई गाड़ियों पर पथराव हुआ है. इसमें जेपी नड्डा तो

बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, कई नेताओं को लगी चोट
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा है. इस दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है. उनके काफिले के कई गाड़ियों पर पथराव हुआ है. इसमें जेपी नड्डा तो सुरक्षित बच गए, लेकिन प्रभारी कैलाश वियवर्गीय और मुकुल राय को चोट आई है. यह हमला डायमंड हार्बर जाते वक्त हुआ है.


बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, कई नेताओं को लगी चोट


टीएमसी के पर हमला का आरोप

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं यहां आया हूं, तो रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है. आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं. टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है. ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है और बंगाल में कमल खिलने वाला है. 

बुलेट प्रूफ गाड़ी के कारण बचा-जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी, राहुल सिंहा जी को देखिए, इनकी गाड़ियों को देखिए मैं तो इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी. वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो.  इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है. विपक्ष को कुचल देने का इनका जो इनका विचार है, मैं इस विचार को कुचलने के लिए आपसे प्रजात्रंत के लिए आह्वाहन करता हूं. बंगाल संस्कृति, सभ्यता के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने जिस तरह का कृत्य किया है, जिस तरह से वो सरकार चला रही हैं, उन्होंने बंगाल को आज नीचे लाने का काम किया है. हमें बंगाल को फिर ऊपर उठाना है और सोनार बांग्ला बनाना है. कल से मैं देख रहा हूं यहां प्रशासन नाम की चीज ही नहीं है. अगर केंद्रीय सुरक्षा बल न हो तो बंगाल में घूमना ही मुश्किल हो जाये. मैं समझ सकता हूं कि कार्यकर्ताओं की क्या हालत होती होगी.


टैग्स