ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली चुनाव में हार के बाद सरकारी बेवसाइट से हट गया NRC का डाटा !

DELHI: देश के कई राज्यों में CAA-NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. कई राजनीतिक पार्टियों ने CAA-NRC को सिरे से नकार दिया है. NRC और CAA पर जारी डिबेट के बीच इसे ले

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: देश के कई राज्यों में CAA-NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. कई राजनीतिक पार्टियों ने CAA-NRC को सिरे से नकार दिया है. NRC और CAA पर जारी डिबेट के बीच इसे लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है. ये विवाद असम एनआरसी के डाटा को लेकर है. असम में पिछले साल जो NRC की प्रक्रिया हुई थी, उसका सारा डाटा आधिकारिक वेबसाइट से गायब हो गया है. सरकारी बेवसाइट पर जो NRC का डाटा अपलोड किया गया था, वो गायब हो गया है. जिसके बार कई तरह के विवाद खड़े हो गये हैं.  


आपको बता दें कि असम में लागू किये गये एनआरसी का डाटा गृह मंत्रालय की ओर से http://www.nrcassam.nic.in पर अपलोड कर दिया गया था, जिसमें पूरी लिस्ट शामिल थी. लेकिन अचानक सरकारी वेबसाइट से डाटा गायब हो गया और ये वेबसाइट भी नहीं खुल रही है. जिसके बाद लोग गृह मंत्रालय से सवाल पूछने लगे.


लोगों के सवाल पर अब गृह मंत्रालय की ओर से सफाई दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि NRC का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है, कुछ तकनीकी खामी के कारण ये डाटा वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि NRC का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है. वेबसाइट पर कुछ क्लाउड की दिक्कतों के कारण डाटा नहीं दिख रहा है. जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा.


टैग्स