Hindi News / news / पटना को अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, तेज बारिश के साथ वज्रपात...

पटना को अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, तेज बारिश के साथ वज्रपात की मौसम विभाग ने जताई आशंका

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 09, 2019, 1:02:36 PM

पटना को अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, तेज बारिश के साथ वज्रपात की मौसम विभाग ने जताई आशंका

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में काफी इंतजार के बाद अब मानसून एक्टिव होता दिखाई दे रहा है. रविवार की अहले सुबह से ही पटना सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह अलर्ट पटना, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, भोजपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, सारण, सीवान और अरवल के लिए जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है. बता दें कि पटना में रविवार की सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है. जिससे कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उतपन्न हो गई है. लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है.