ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

वाह रे पटना पुलिस! ASP के बॉडीगार्ड ने बच्चों के हाथ में थमाया पिस्टल, फोटो वायरल

PATNA : पटना पुलिस के एक कांस्टेबल का फोटो सामने आया है, जिसमें कांस्टेबल नाबालिक छात्र-छात्राओं के हाथों में पिस्टल थमाते देखा जा सकता है. कांस्टेबल की लापरवाही का यह आलम था

वाह रे पटना पुलिस! ASP के बॉडीगार्ड ने बच्चों के हाथ में थमाया पिस्टल, फोटो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के एक कांस्टेबल का फोटो सामने आया है, जिसमें कांस्टेबल नाबालिक छात्र-छात्राओं के हाथों में पिस्टल थमाते देखा जा सकता है. कांस्टेबल की लापरवाही का यह आलम था कि उसने कई छात्रों के हाथों में पिस्टल देकर उनके साथ फोटो खिंचवाया. फोटो खिंचवाने के दौरान छात्रों के हाथ की उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर थी. कांस्टेबल का फोटो खिंचाने का फितूर अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 


घटना लगभग एक महीने पहले की बताई जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया. स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने सोशल मीडिया पर हाथ में पिस्टल थाम कर सुरक्षाकर्मी के साथ फोटो लगाया तो सब उसे देख कर हैरान रह गए. फोटो खिंचवाने के दौरान छात्रों के हाथ की उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर थी. यदि अनजाने में किसी छात्र के हाथ से ट्रिगर दब जाती तो वहां कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. 


बताया जा रहा है कि पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल के विक्रम थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रांगण में पिछले महीने स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालीगंज के पुलिस पदाधिकारी और कई अन्य लोग शामिल हुए थे. इस दौरान यहां सुरक्षा गार्ड में लगे कांस्टेबल के साथ छात्र-छात्राओं ने हाथ में सरकारी हथियार थाम कर तस्वीरें खिंचवाई थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, फर्स्ट बिहार इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है.

टैग्स