ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

वोटिंग के बीच हार्ट अटैक से विधायक का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

DESK : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के बीच एक मातम भरी खबर सामने आई है। वोटिंग के बीच निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इनको स

वोटिंग के बीच हार्ट अटैक से विधायक का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के बीच एक मातम भरी खबर सामने आई है। वोटिंग के बीच  निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इनको सुबह 10:30 बजे हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ले भर्ती कराया गया था। जहां उनका कुछ देर उपचार चला। लेकिन निर्दलीय विधायक की जान नहीं बच सकी। 


दरअसल, हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटों पर मतदान के बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट मनीष यादव को हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी की थी। 


मालूम हो कि, हरियाणा में हाल के राजनीतिक उठापटक के बीच भी विधायक दौलताबाद बीजेपी को समर्थन दे रहे थे। लेकिन, बाद में तीन  निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था, जिसके कारण नायब सिंह सैनी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। तभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा, 'बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। उनके अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। 


उधर, गुरुग्राम संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने भी राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी. उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंखों के आगे से नहीं हट रहा. गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन की खबर ने झकझोर दिया है। परिवार को कैसे हौसला दूं। ये सब अचानक कैसे हो गया। मैं प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर परिजनों को संबल दें।